महासमुन्द

शिक्षा एक संकल्प पर कार्यशाला
12-Oct-2023 4:37 PM
शिक्षा एक संकल्प पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 अक्टूबर।
विकासखंड स्तरीय क्विज एवं कबाड़ से जुगाड़ कार्यशाला का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग विकासखंड पिथौरा द्वारा विगत सोमवार को आयोजित किया गया। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय पिथौरा में आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. के.ठाकुर ने किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने नवाचारी शिक्षकों को कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से कम बजट में प्रभावशाली ढंग से शैक्षिक गतिविधियों को संचालित कराना है। कार्यक्रम के नोडल एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शिक्षा मेला एवं कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षक एवं विद्यार्थियों का क्षमता विकास तथा सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है। शिक्षा मेला में 42 संकुल से आये हुए नवाचारी शिक्षकों के  टीएलएम, शैक्षिक तकनीक और प्रस्तुतिकरण के माध्यम से नवीन अवधारणाओं का आदान-प्रदान हुआ। 

शिक्षा मेला में रंगोली, चित्रकला एवं वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता जैसे गतिविधियों से प्रतिभागी आनंदित दिखाई दिए वहीं उन्हें प्रोत्साहित करने विभाग की ओर से सम्मानित किया गया । 

क्विज प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्तर में प्रथम स्थान पर अमन निषाद,सानिया निषाद साँई सरायपाली, द्वितीय स्थान पर  रोहन ध्रुव, हिमांशु पुरी सेजेस साँकरा रहे। हाईस्कूल हायरसेकंडरी स्तर में बरनाईदादर से प्रथम स्थान में कु.विभा प्रधान अनीषा ग्वाल और छिबर्रा से द्वितीय में  तेजस नायक,गौरी लोहार रहीं। 

इसी तरह कबाड़ से जुगाड़ टी एल एम कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राथमिक स्तर प्रथम हीरालाल साहू प्राथमिक विद्यालय धनोरा, द्वितीय लेखराम देवांगन प्राथमिक विद्यालय लाखागढ़ ,अशोक भोई प्राथमिक विद्यालय रामपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। 

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक स्तर पर प्रथम दुर्योधन प्रधानपूर्व माध्यमिक विद्यालय बडेटेमरी साँकरा, द्वितीय नरसिंग पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी, मोहनलाल भोई पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिमदरहा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विवेक वर्मा एवं आभार प्रदर्शन बीआरसीसी गौतम कन्हेर ने किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायकों के साथ समन्वयक रामकुमार स्वर्णकार, नितेश साहू टेकराम निषाद गंगाराम चौहान बालाराम दीवान शिशुपाल प्रधान रोशन डड़सेना नरेंद्र पटेल गजेन्द्र पटेल योगेश सोनवानी राजकुमारी बंजारे पूजा सलुजा सहित समस्त संकुल समन्वयक स्काउट गाइड एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट