महासमुन्द

नकली सोना देकर 26 लाख की असली जेवरातों की ठगी मामले में ससुर-दामाद गिरफ्तार
11-Oct-2023 2:47 PM
नकली सोना देकर 26 लाख की असली जेवरातों की ठगी मामले में ससुर-दामाद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11अक्टूबर। महासमुंद पुलिस ने बीते दिनों तेन्दूकोना स्थित जेवी ज्वेलर्स से नकली सोना देकर असली जेवर ले जाने वाले आरोपी को 20.660 ग्राम सोना कीमती 1लाख 30 हजार रुपए, चांदी कुल वजन 1.3 किलो ग्राम कीमती 13 लाख 1600 रुपए और नगदी रकम 5000 रुपए के साथ हिरासत में लिया है।

अपराध में प्रयुक्त आरोपी का मोटर सायकल कीमती 40 हजार का मिलाकर पुलिस ने 3लाख 06 हजार 600 रुपए सामान बरामद कर आरोपी के विरुध्द थाना तेन्दूकोना में अपराध 86-23 धारा 420, 34 भादवि दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुुलिस के अनुसार आरोपी ने पूर्व में भी अपने ससुर के साथ मिलकर थाना अकलतरा, तिल्दा एवं ओडिशा में इसी प्रकार का छलपूर्वक धोखाधड़ी एवं चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 8 अक्टूबर को प्रार्थी फणेन्द्र सोनी पिता भागीरथी सोनी ग्राम तेन्दूकोना महासमुंद ने थाना तेन्दूकोना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनका ग्राम तेन्दूकोना में जेवी ज्वेलर्स का दुकान है। दुकान में 4 अकटूबर को करीबन 11 बजे दो व्यक्ति आये। इनमें से सफेद शर्ट वाले व्यक्ति ने सोना चांदी खरीदना है कहकर अपने पास रखे सोने का दोगोल दाना दिखाया जिसे चेक करने पर सोना ही पाया गया। उसके पास इसी प्रकार से सोने का गोल दाना वाला माला है कहकर उसके एक अन्य साथी जो नीला कलर का चेक शर्ट पहना था, ने चांदी का अंगूठी छांटा और पहन लिया और बोला कि उसके पास इसी प्रकार के सोने के दानों से बना हुआ माला है जिसके  बदले जो सोना चांदी नगदी रकम देना चाहते हो दे देना कहा।

प्रार्थी उसकी बातों में आकर राजी हो गया और एक लाल रंग के प्रिंटेड रूमाल में बांधकर रखे गए सोने के नकली माला को अपने पास रखकर हड़बड़ी में अपने दराज में रख लिया और उस माला के बदले में दुकान से असली सोने का 03 जोड़ी मंगलसूत्र, 6ओम माला, 4अंगूठी, 7 जोड़ी कान का सेकण्ड टाप्स, सोना कुल वजन 20.660 गा्रम कीमती करीबन 13 लाख रुपए और चांदी का 05 जोड़ी पायल, 2फूल करधन, 3हाफ  करधन, 2मंगलसूत्र, 4चैन, 1ब्रेसलेट, 4छोटी बड़ी भगवान की मूर्तियां कुल वजन 1 किलो 300 ग्राम कीमती 13लाख 1600 रुपए, नगदी रकम 5 हजार रुपए जुमला कीमती 26 लाख, 6 हजार 600 रुपए दे दिया। प्रार्थी ने दूसरे दिन ठगों द्वारा दिए गए सोने को नकली पाया। और फिर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेन्दूकोना में अपराध धारा 420, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस ने टीम बनाकर अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र कर रही थीं। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इस प्रकार के उठाई गिरी करने वाले गिरोह भिलाई चरौदा में सक्रिय है। जिसमें से एक व्यक्ति का हुलिया मिला जुलता है जिसका नाम सागर राठौर है। टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका भिलाई, चरौदा में जाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान सागर राठौर का घर का पता चला। टीम ने सागर राठौर घर की घेराबंदी की और सागर राठौर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर ठगी के तमाम जेवरात बरामद किया।

आरोपी ने बताया कि मैं अपने ससुर सेवाराम सोलंकी उम्र 42 वर्ष साकिन आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 के साथ मिलकर मोटर सायकल से 4 अक्टूबर को भिलाई से तेन्दूकोना महासमुंद आया। ज्वेलर्स दुकान में जाकर मेरे ससुर ने सोने का 02गोल दाना दिखाकर और अपने पास सोना का माला है बताकर तथा माला को देकर सोने का 03 जोड़ी मंगलसूत्र, 06ओम माला, 04अंगूठी, 07 जोड़ी कान का सेकण्ड टॉफ  एवं चांदी का 02 जोड़ी पायल, 02फूल करधन, 03हाफ करधन, 02मंगलसूत्र, 04चैन, 01ब्रेसलेट, 04 छोटी व बड़ी मूर्ति, 01 चांदी का कछुआ छाप अंगूठी तथा रकम 5000 को छलपूर्वक धोखाधड़ी कर दुकानदार से ले लिया। फिर हमने सारे सामान आपस में बांट लिया। आभूषण मेरे घर के कमरे के अंदर अलमारी में छुपाकर रखा हुआ हूं। दूसरे आरोपी सेवाराम सोलंकी के घर भिलाई चरौदा में जाकर पुलिस ने उन्हें भी आभूषण एवं नगदी रकम के साथ हिरासत में लिया।


अन्य पोस्ट