महासमुन्द

राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू, विविध आयोजन
09-Oct-2023 7:09 PM
राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू, विविध आयोजन

पिथौरा, 9 अक्टूबर। राष्ट्रीय डाक सप्ताह का 9 से 13 अक्टूबर तक बृहद आयोजन होगा। भारतीय डाक विभाग 9 से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालय में प्रतिदिन विषयवार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में डाक विभाग की सभी सेवाओं के साथ ही नई सेवाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस डाक सप्ताह का प्रारंभ हुआ, 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस बचत बैंक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक डाक जीवन बीमा ग्रामीण डाक जीवन बीमा, 11 अक्टूबर को फिलाटेली दिवस, 12 अक्टूबर को मेल पार्सल दिवस 13 अक्टूबर को अंत्योदय दिवस, विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख कार्यालय में बैनर पोस्टर आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।

10 अक्टूबर को प्रधान डाकघर उप डाकघर के स्तर पर बचत बैंक योजनाओं का लाभ आम जनता के बीच पहुंचने  अधिक से अधिक खाता खोले जाने का प्रयास किया जाएगा तथा विशेष कैंप मेला का भी आयोजन किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से संबंधित ब्रांच एवं एक्सेस प्वाइंट के माध्यम से अधिक खाता खुलवाने प्रयास किया जाएगा। डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की योजनाओं का अधिक से अधिक व्यवसाय प्राप्त करने जिला मुख्यालय में मेले का आयोजन भी किया जाएगा। फिलाटेली दिवस पर फिलाटेलीअकाउंट खोलने हेतु ग्राहकों में प्रचार-प्रसार करके और लोगों को जोड़ा जाएगा, फिलाटेली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं क्विज, फिलेटली सेमिनार, और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।  ढाई आखर, एवं स्पर्श योजना कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।

मेल और पार्सल दिवस पर डाक वितरण में सुधार एवं वर्कशाप सभी संभागों में पोस्ट मास्टर एवं डिलीवरी कर्मचारियों के साथ वीसी के माध्यम से संचालित किया जाएगा।        पोस्टमैन मोबाइल ऐप के सही और प्रभावी उपयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा ,साथ ही कस्टमर मीट का भी आयोजन होगा अंत्योदय दिवस पर डाक विभाग की सेवाओं व उसकी उपयोगिता की जानकारी भी आम जनता को प्रदान की जाएगी। पासपोर्ट सेवा केंद्र ,आधार इनरोल, अपडेशन एवं गंगाजल वितरण, सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस दिवस पर डीबीटी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या खाता, आधार आधारित भुगतान सहित अन्य जानकारी आम जनता के बीच साझा की जाएगी। प्रतिवर्ष होने वाले डाक विभाग की इस आयोजन में आम जनता बड़े मनोयोग से जुड़ती हैं और केंद्र सरकार के योजनाओं से प्रभावित होकर डाकघर से होने वाले फायदा को अपनाती है।


अन्य पोस्ट