महासमुन्द

बागबाहरा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी एनक्यूएएस से सम्मानित
05-Oct-2023 2:56 PM
बागबाहरा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी एनक्यूएएस से सम्मानित

महासमुंद, 5 अक्टूबर। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निर्माण भवन नई दिल्ली द्वारा जिले के बागबाहरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र एनक्यूएएस से सम्मानित किया गया। 

जिले के कुल सात स्वास्थ्य केंद्रों को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। इसमें खल्लारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोमाखान, पटेवा, बिरकोनी, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सिंघनपुर व कौंसरा शामिल हैं।

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी ने 87 प्रतिशत अंक पाकर देश में नाम रोशन किया। इसके लिए 6 विभागों की बारीकियों से जांच होती है। जिसमें एनएचएसआरसी की टीम विभाग के मानक मापदंड अनुरूप सेवाओं का मूल्यांकन भारत सरकार के निर्धारित प्रपत्र अनुसार किया गया। इसमें ओपीडी, आईपीडी, लेबोरेट्री सर्विसेस, लेबर रूम, नेशनल प्रोग्राम, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन सहित रोगियों के अधिकार, इनपुट, सहयोगी सेवाएं, क्लीनिकल सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में बांटकर निर्धारित बिंदुओं पर विस्तृत रूप से मूल्यांकन किया गया।

समस्त स्टाफ  से बारी-बारी उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई और रिकॉर्ड का जांच-परख कर मूल्यांकन किया गया।

 


अन्य पोस्ट