महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अक्टूबर। राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी स्पर्धा में महासमुंद की नवलीन का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 30 नवम्बर को अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आउटडोर स्टेडियम बुढ़ा तालाब रायपुर में किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से पुरुष वर्ग में पिरित राम साहू, भोज राम ठाकुर व महिला में नवलीन कौर शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 50 मीटर में नवलीन कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले के लिए पदक जीतने में सफल रहीं। अब छत्तीसगढ़ की टीम से बागबाहरा महासमुंद की नवलीन कौर पिता अरविंद छावड़ा व माता रंजीत छावड़ा सीनियर नेशनल में प्रतिनिधत्व करेंगी।
नवलीन कौर बाल आश्रम बिहाझर में प्रतिदिन सुबह शाम अभ्यास करने अपने माता पिता के साथ जाती हैं, लगातार अभ्यास करते हुए नवलीन ने यह उपलब्धि प्राप्त की।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नवलीन का चयन होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर पूर्णेंद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, नवलीन के पिता अरविंद छावड़ा व माता रंजीत छावड़ा, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मधु सिरमौर, हीरा सिंह नायक, प्रीत राम नायक, प्राचार्य शा. उ. मा. वि. खोपली भोपाल सिंह बंजारा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, खेलों इंडिया तीरंदाज़ी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, व्यायाम शिक्षक हिरू राम साहू, ऋषि कपूर साहू, डॉ.सुनील कुमार भोई, सेवन दास मानिकपुरी, मोतीराम साहू, बलदेव साहू, वेदराम साहू, चंद्रशेखर साहू, खेल शिक्षक बाल आश्रम पिरित राम साहू व जिला तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों व खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।