महासमुन्द

राज्य में आप की सक्रियता से मतदाता रूबरू हुए-संजय
03-Oct-2023 3:19 PM
 राज्य में आप  की सक्रियता से मतदाता रूबरू हुए-संजय

महासमुंद, 3 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के लोकसभा सचिव संजय यादव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस बार राज्य में आम आदमी पार्टी की सक्रियता से मतदाता रूबरू हुए हैं। यहां के लोगों ने भी दिल्ली में केजरीवाल सरकार काम देखा है। लोग समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी जिस बात का भरोसा मतदाताओं को दिलाती है, उसे पूरा भी करती है।

 छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर लोगों को बिजली गारंटी देकर दिल्ली और पंजाब की तरह हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ  किए जाएंगे।शिक्षा गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा, प्राइवेट स्कूलों की नाजायज़  फ ीस नहीं बढ़ेने देंगे। सभी अनियमित शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे। शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।

  वहीं दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़  के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा। सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

रोड एक्सीडेंट मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

  श्री यादव के मुताबिक किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए लोगों को दफ्तरों तक नहीं जाना पड़ेगा। एक फोन नंबर जारी करेंगे,उस फोन पर कॉल करके काम बताने से कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके चला जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के

किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। वहां आना-जाना, रहना-खाना सब मुफ्त होगा। हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को 3 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। लगभग 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किया जाएगा। नौकरियों की भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी। आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

 उन्होंने बताया है कि 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए स्त्री सम्मान रशि दी जाएगी।

पेशा कानून लागू करने की गारंटी है। जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के तहत आदिवासियों को मजबूत किया जायेगा। सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी।


अन्य पोस्ट