महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अक्टूबर। जिला अंतर्गत विकासखण्ड बसना में ग्राम अरेकेल हैं। इस गांव की वर्तमान जनसंख्या लगभग 3056 है। गांव में कुल परिवारों की संख्या लगभग 635 है। इस ग्राम के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं मजदूरी है। जिसमें मुख्य रूप से धान का फसल शामिल है।
ग्राम अरेकेल में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और 3 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था हेतु क्रियाशील नल कनेक्शन स्थापित है। इसके अलावा चिकित्सा केंद्र है जहां पर भी क्रियाशील नल कनेक्शन लगा है। पहले ग्रामवासी पेय जल के लिए गांव में स्थापित सामुदायिक नल और हैण्डपंप पर निर्भर थे। जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर ग्रीष्मकाल के दिनों में अधिकतर हेण्डपम्प का जल स्तर नीचे गिर जाने की वजह से सूखे की स्थिति उत्पन्न होती थी। हालांकि गांव की निस्तारी के लिए गांव में तालाब और बोर उपलब्ध हैं, जो सिर्फ निस्तारी के काम आते हैं।
पानी की समस्या से निजात पाने के लिए स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इस गांव में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को भेजकर ग्राम सभा तथा जल सभा का आयोजन कर उपस्थित ग्रामवासियों से चर्चा की। चर्चा में ग्राम की पेयजल समस्या के समाधान हेतु स्वतंत्रता दिवस 2019 के उपलक्ष्य में की गई राज्य व् केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना द्वारा जल जीवन मिशन की घोषणा के तहत कार्य को सुदृढ़ करने की नीति से अवगत कराया गया। सहमति के बाद गांव में कार्य योजना तैयार की गई।
जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। अत: इस गांव के हर घर में जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य लेकर जल संरक्षण, संचयन, सोख्ता गड्ढा, किचन गार्डन के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम पेय जल एवं स्वच्छ्ता समिति का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष चित्रेखा ग्राम सरपंच है। इसके बाद ग्राम में सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान किया गया।
गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 168.3 लाख रुपए की लागत से 80 कि ली टंकी का निर्माण हुआ। इस टंकी से 635 परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया। इससे प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल सप्लाई हो रहा है। स्कूली बच्चों के लिए स्कूल में रनिंग वाटर व्यवस्था की गई। बच्चों को पानी पीने, हाथ धोने और पानी व्यर्थ न बहने, बर्तन धोने, किचन गार्डन,सोख्ता गड्ढा के बारे में जानकारी दी गई। इस तरह गांव के 635 घरों में शुद्ध और पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। ग्राम पंचायत अरेकेल में नल जल योजना के क्रियान्वयन की पुष्टि के लिए विगत जून माह में गांव में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया जहां ग्राम वासियों ने एक स्वर में योजना की सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु पुष्टि की। अरेकेल गांव में जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचाने के साथ ही लोगों को जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए भी जागरूक किया गया ह ।
ग्राम अरेकेल के निवासी अब शासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और योजना हर घर जल की सराहना करते हुए आभार प्रगट करते हैं।