महासमुन्द
महासमुंद, 29 सितम्बर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रायपुर में जनसंख्या शिक्षा एवं शालेय स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए राज्य के शिक्षकों का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षणार्थी शिक्षक सोहन लाल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोरिद ने बताया कि 20 से 22 सितम्बर तक तीन दिवसीय एससीईआरटी रायपुर के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ के 10 अकांक्षी जिलों के शिक्षक और व्यख्याताओं के लिए जनसंख्या शिक्षा एवं शालेय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय में किशोरावस्था के छात्र.छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता और स्वस्थ जीवन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया। प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले से 8 शिक्षक व व्याख्यता सम्मिलित हुए। इस दौरान महासमुंद जिले से प्रशिक्षण में विकास खण्ड महासमुंद से पोटन बालसाहू शिक्षक शास. पूर्व मा. शाला सोरिद, सीमा जैन डांपा एवं व्याख्याता सोहन चन्द्राकर शास हाई स्कूल मुनगासेर,खेम लता प्रधान सीएसी सांकरा,जितेश्वरी साहू लाखागढ़, पिथौरा एवं जोगेश्वरकर शा उ मा वि गोलवलकर सरायपाली, उमेश सामंत राय शा. उ. मा. वि. कन्या सरायपाली सम्मिलित हुए।