महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 सितम्बर। ग्राम पंचायत छिलपावन व सिंघनपुर में सीसी रोड की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से आवाजाही आसान हो सकेगी।
बुधवार को छिलपावन व सिंघनपुर में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में दारा साहू, राजा गंभीर मौजूद रहे।
पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। सीसी रोड की सौगात मिलने पर मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सीसी रोड बनने से आवाजाही में आसानी होगी। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनेश्वरी भास्कर, सहदेव सोरी, पुरूषोत्तम पटेल, विजय पटेल, तुलसी पटेल, नाथूराम पटेल, हीरासिंग यादव, रामकुमार पटेल, इमाम खान, तरूण, जाकिर खान, टीकम पटेल, राजू मोंगरे, भोजराम मोंगरे, सुरीत यादव, लोमस कश्यप, सेवक बंजारे, बुधराम मोंगरे, प्रेम धीवर, भागवत धीवर, नेपाल सिंह साहू, टेकू ध्रुव, सियाराम कुर्रे, जसवंत जांगड़े, उत्तरा आवड़े, मोहन साहू, गजेंद्र जांगड़े, सुंदर कुर्रे, गंगाप्रसाद, धानबाई, विजय भारती, संध्या कुर्रे, फूलचंद यादव, मनोज भास्कर, रंजीत जांगड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।