महासमुन्द

शिविर में 13 लोगों ने किया रक्तदान
28-Sep-2023 3:29 PM
शिविर में 13 लोगों ने किया रक्तदान

महासमुंद, 28 सितम्बर। जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक आयुष्मान भव: अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी कुदेशिया के निर्देशानुसार कल नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंधित चिकित्सालय महासमुंद में किया गया। जिसमें कुल 13 लोगों ने रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया।
 शिविर का आयोजन नीलू घृतलहरे एवं डॉ.यशोदा मिर्धा जिला नोडल अधिकारी ब्लड बैंक के मार्गदर्शन में किया गया।

 


अन्य पोस्ट