महासमुन्द

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में महासमुंद को 10 मेडल
28-Sep-2023 3:28 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में महासमुंद को 10 मेडल

10 विभिन्न खेलों में 36 खिलाडिय़ों ने पदक हासिल किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 सितम्बर।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन रायपुर में 25 से 27 सितंबर तक किया गया। जिसमें सभी संभाग के विजेता खिलाड़ी शामिल हुए। महासमुंद जिले से 13 खेलों में संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों ने प्रतिनिधित्व किया। जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में जिले को 10 मेडल मिला। 10 विभिन्न खेलों में जिले के 36 खिलाडिय़ों ने पदक हासिल किया है। खो खो 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में जिले के सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोंदा ने लगातर 2 वर्ष विजेता टीम बनने का गौरव हासिल किया है। 

इसी प्रकार जिले से प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाडिय़ों में खो खोए रस्सा कसी एवं बिल्लस 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लंगड़ी दौड़ एवं कुश्ती 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। भौंरा में पुरूष वर्ग एवं पिट्टूल में महिला वर्ग 18 से 40 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गिल्ली डंडा 18 से कम पुरुष वर्ग में पहला स्थानए फुगड़ी 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में दूसरा स्थान एवं रस्सीकूद 18 से कम महिला वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

 


अन्य पोस्ट