महासमुन्द
महासमुंद,28सितम्बर। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश अनुसार यातायात जागरूकता अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल महासमुंद में यातायात पुलिस ने बच्चों को यातायात नियमों एवं संकेतों की जानकारी दी। इस दौरान कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग 180 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में प्रोजेक्टर के माध्यम से सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नों के जवाब देने वाले छात्र.छात्राओं को डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। यातायात प्रभारी महोदया सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ। का पालन करने की समझाईश धी। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अमी रूफस, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, जी आर टांडेकर, विकास यादव, ऋतुराज उपस्थित रहे।