महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 सितम्बर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023 के तहत मंगलवार को महामाया तालाब में सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने सफाई के दौरान उपस्थित नागरिकों से कहा कि स्वच्छता मनुष्य को शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रखती हैं। स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने कहा कि साफ.सफाई ही सबसे बड़ी दवाई है। अगर हम अपने आस पास सफाई नही रखेंगे तो बीमारियों के फैलने का डर बना रहेगा।
श्रीमती महिलांग ने स्वच्छता अभियान में बढ.चढकर भाग लेने वाले नागरिक, अधिकारियों, कर्मचारीयों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर श्रमदान वाले ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। स्वच्छता हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैं। अभियान के दौरान स्वच्छता प्रभारी निरीक्षक दिलीप चन्द्राकर,स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, जीतू सोनी, सुरेश तिवारी, हेम सिंग ध्रुव, मनोज कुमार, वीर कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी व नागरिक मौजूद रहे।