महासमुन्द
प्रियंका का राशि ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
22-Sep-2023 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 सितंबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होने के लिए छग पहुंचीं। उनका रायपुर एयरपोर्ट पर महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को गणेश चतुर्थी पर्व के साथ छग आगमन की भी बधाई दी। मुलाकात के दौरान श्रीमती महिलांग ने उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। प्रियंका गांधी के साथ छग की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी सम्मलेन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। मुलाकात के दौरान विधायक संगीता सिन्हा भी मौजूद रही। महासमुंद से मुलाकात करने वालों पूर्व नपा उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग भी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे