महासमुन्द

सरायपाली से प्रयागराज-अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू
22-Sep-2023 2:28 PM
सरायपाली से प्रयागराज-अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 सितंबर। गुरुवार को सरायपाली से प्रयागराज अयोध्या जाने के लिए बहुप्रतीक्षित बस सेवा शुरू हो गई है। अब किसी का निधन होने के बाद उनके परिजनों को अस्थि विसर्जन के लिए भटकने की जरूरत नहंीं है। इस अंचल से हजारों लोग इलाहाबाद जाते हैं। इसके अलावा कई लोग भक्तिभाव से भी अयोध्या के लिए रवाना होते हैं। इससे पहले रेल मार्ग से जाने के लिए बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन अब यहां से सीधे बस की सुविधा शुरू होने से एक बहुत बड़ी सहुलियत यहां के लोगों को मिल गई है।

बस के संचालक प्रकाश सिंह ने बताया कि यह एक बस प्रतिदिन सरायपाली से दोपहर 2 बजे निकलेगी, जो भंवरपुर, गिधौरी, बिलासपुर, शहडोल, रीवां, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर,फैजाबाद होते हुए अयोध्या तक जाएगी। उन्होंने बताया कि बस में जाने वाले सभी यात्रियों को भोजन की व्यवस्था भी की जोगी।

पत्रकारों उपस्थिति में कल नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने फीता काटकर इस बस सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर सरायपाली नपा एल्डरमेन दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद विकास सिंह, ग्रामीण पुष्पेन्द्र पटेल भंवरपुर,सभापति हरदीप सिदार,समाज सेवी केशरीनंदन सेन सहितसैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस बस सेवा को शुरू करने में विधायक किस्मतलाल नंद का भी विशेष सहयोग रहा। 


अन्य पोस्ट