महासमुन्द
महासमुंद,13 सितंबर। दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली पुलिस ने मर्ग जांच व गवाहों के कथन के आधार पर उनके पति और सास के खिलाफ धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 16 मई को जिला नुवापाड़ा ओडिशा निवासी क्षमा पटेल (19) ने अपने मायके ग्राम बेलसोंडा में फ ांसी लगा ली। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु की प्रकृति सुसाइडल होना लेख किया गया।
पुलिस ने जांच में पाया कि 25 जनवरी को क्षमा पटेल की शादी साखातोरा जिला नुवापाड़ा निवासी योगेंद्र पटेल के साथ हुई थी। एक सप्ताह बाद क्षमा पटेल ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि पति योगेंद्र शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता है। साथ ही सास श्यामा बाई भी प्रताडि़त करती हैं। इसके बाद क्षमा पटेल अपने पिता के साथ मायके आ गई।
14 मई को क्षमा पटेल ने अपने परिजनों बताया कि पति योगेंद्र ने फोन करके उसे नहीं रखने की बात कही। 16 मई सुबह करीब 8 बजे क्षमा पटेल ने बाथरूम में फ ांसी लगा ली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।