महासमुन्द
अनुदान राशि स्वीकृत
12-Sep-2023 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद क्लब पारा की चैनकुमारी निषाद एवं बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सिमगांव के दीनदयाल केवट एवं ऐश्वर्या निषाद के लिए राशि स्वीकृत किए हैं।
स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राहियों को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे