महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 सितंबर। जिला कार्यालय में कल आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात की और अपनी मांगे व समस्याएं रखी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जन चौपाल में 27 लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। उपरोक्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री मलिक ने निराकरण और आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल कार्यक्रम में आर्थिक सहायताए वन भूमि में अधिकार पट्टा, भूमि का सीमांकन करने, राहत पेंशन प्रदाय करने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान के बोनस राशि के संबंध में, मकान नियमितिकरण करने, राशन कार्ड बनाने, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलवाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन, मिषा कोसले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।