महासमुन्द

रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेश
06-Sep-2023 3:04 PM
रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेश

महासमुंद, 6 सितंबर। कल मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय बसना की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के बीएड कॉलेज जांघोरा की छात्राओं व शिक्षकों द्वारा मतदान की शपथ ली गई। इसी तरह ठाकुरदिया कला में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वसहायता समूह तथा माताओं को मतदान संबधी जानकारी दी गयी। शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले युवकों को मतदान सूची में नाम जुड़वा कर मताधिकार का प्रयोग करने को कहा गया।


अन्य पोस्ट