महासमुन्द
सरायपाली में लर्निंग लाइसेंस बनाने शिविर, 192 को हाथों हाथ मिला लाइसेंस
04-Sep-2023 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 सितंबर। कलेक्टर प्रभात मलिक के आदेशानुसार रविवार को नगर पालिका सरायपाली में लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का अयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को लाइसेंस बनाने हेतु जागरूक करना तथा दूरस्थ अंचलों में हाथों हाथ लर्निंग लाइसेंस दिया जाना है। शिविर में कल कुल 192 लर्निंग लाइसेंस जारी कर हाथों हाथ प्रदान किया गया।
शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद और शासन द्वारा सरायपाली क्षेत्र हेतु अधिकृत अन्नू परिवहन सेवा केंद्र एवं मां शारदा परिवहन सेवा केंद्र तथा महासमुंद क्षेत्र हेतु अधिकृत पीयूष परिवहन सेवा केंद्र एवं प्रगति परिवहन सेवा केंद्र के सयुक्त तत्वाधान में पूर्ण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे