महासमुन्द

भाजपा प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सह संयोजक अमर अग्रवाल घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेने आज महासमुंद में
04-Sep-2023 3:03 PM
भाजपा प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सह संयोजक अमर अग्रवाल घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेने आज महासमुंद में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी छग प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सह संयोजक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, घोषणा समिति के जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, विधानसभा संयोजक चन्द्रहास चन्द्राकर,वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, शहर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, तुमगांव, सिरपुर मण्डल अध्यक्ष पप्पू पटेल, झलप पटेवा मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में प्रत्येक वर्ग समाज संगठन के पदाधिकारी प्रमुखों से विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित करने के लिए 4 सितम्बर सोमवार को दोपहर 12 बजे से शहर के विभिन्न जगहों पर सुझाव के लिए पहुंचे हैं।

जारी कार्यक्रम अनुसार आज साढ़े 11 बजे स्वाध्याय केन्द्र में प्रमुख सामाजिक संगठन एवं युवा वर्ग से सुझाव लिए। दोपहर 12 बजे गोल बाजार में चेम्बर ऑफ  कॉमर्स, व्यापारी संगठन हमाल संघ से तत्पश्चात सब्जी बाजार में किसानों से पिटियाझर स्थित पवन साहू निवास में मुलाकात किया। ड्राइवर संघ से लोहिया चौक में चर्चा हुई। सांसद कार्यालय में निराश्रित संघ उत्कल समाज से मुलाकात कर वृन्दावन स्कूल इमलीभांठा में प्रोफेसर रिटायर शिक्षकों से मुलाकात की गई।

दोपहर 1.30 बजे भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता शहर ग्रामीण और बाकी सभी संगठन के प्रमुख लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

भाजपा संगठन के द्वारा घोषणा पत्र कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किये गये हंै जिसमें प्रमुख सामाजिक संगठन के प्रभारी पवन पटेल, मुन्ना साहू, अधिवक्ता ग्रामीण चिकित्सा संघ के प्रभारी डॉ. आशीष दीवान, डॉ. तेजराम साह,लेब टेक्नीशियन संघ ललित चक्रधारी, प्रो. रिटायर शिक्षक संघ के प्रभारी सुधा साहू, एमआर विश्वनाथन, पटवारी संघ के गणेश चौहान, मधु यादव,मोहन साहू, लोककलाकार संघ राजू चन्द्राकर, हिमांशु चन्द्राकर, फूटकर व्यापारी संघ भरत खत्री, खेलकूद संघ अंकित लूनिया, प्रकाश शर्मा एन जी ओ संघ रीतेश गोलछा, रोजगार सहायक संघ मोहन साहू, पवन साहू, पंचायत कोटवार संघ मोहन साहू,अरविन्द प्रहरे, पेंशनर संघ अनुज शर्मा, रिटायर सैनिक संघ के एल सोनी, विद्यार्थी संघ योगेश सोनवानी, नरेश नायक, निराश्रित संघ महेन्द्र सिका, रामायण भजन मण्डली संघ विजय ठाकुर, फगवा पटेल,आंगनबाड़ी मितानिन रसोइया संघ हेमलता यादव, मीना वर्मा, सीता तोण्डेकर, महिला स्वसहायता समूह, आटो रिक्शा संघ जग्गू छूरा, हमाल संघ मेंशन मजदूर निर्माण मजदूर संघ विष्णु चन्द्राकर, सब्जी व्यवसाय संघ महेन्द्र,सन्तोष साहू,राकेश मदनकार, किसान संघ जितेन्द्र साहू, पवन साहू, किराया मजदूर संघ विक्की गुरूदत्ता,व्यापारी संघ चेम्बर आफ  कामर्स मनीष शर्मा,मोहन मदनकार, सहकारिता क्षेत्र देवेन्द्र चन्द्राकर, फर्शी संघ प्रकाश शर्मा, राईस मिल अमृत चोपड़ा, रमेश साहू आदि शामिल हैं।


अन्य पोस्ट