महासमुन्द
भाजपाइयों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ.विमल चोपड़ा के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली,महामंत्री प्रकाश शर्मा,पार्षद देवीचंद राठी,भाजपा नेता मोहन साहू, जनपद सदस्य राकेश चन्द्राकर,महेन्द्र सिका, हनीश बग्गा ने कलेक्टर प्रभात मलिक को ज्ञापन सौंपा है।
जिसमेंं कहा गया है कि महासमुंद विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में शासकीय सम्पति पर स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस का प्रचार पेंट किया गया है जिसे हटाई जाए। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा। कहा गया है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा बनाए गए गांव गांव में पानी टंकी है जिसमें स्थानीय विधायक अपना पंजा छाप का प्रचार प्रसार कर रहा है। कुुछ महीनों पहले इसकी जानकारी तुमगांव पुलिस को देकर एफ आई आर भी दर्ज कराया गया था लेकिन इस ओर पुलिस प्रशान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।