महासमुन्द

स्कूलों में साक्षरता शपथ व रैली निकालकर साक्षरता सप्ताह शुरू
02-Sep-2023 7:11 PM
स्कूलों में साक्षरता शपथ व रैली निकालकर साक्षरता सप्ताह शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 2 सितंबर। राज्यव्यापी अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन 1 से 7 सितम्बर तक सम्पूर्ण छत्तसीगढ़ में किया जाना है। इस कड़ी में आज विकासखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साक्षरता शपथ एवं रैली निकाल कर साक्षरता सप्ताह शंखनाद किया गया।

विदित हो कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम के लिए प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई है।

आज अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के प्रथम दिवस विकासखंड पिथौरा के विभिन्न शालाओं में साक्षरता शपथ, रैली व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं विकासखंड मुख्यालय में विकासखंड स्तरीय साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन पिथौरा की साक्षरता टीम द्वारा किया गया। जिसमें सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल, परियोजना अधिकारी एफ. ए. नंद व विकास खंड साक्षरता नोडल अरुण कुमार देवता द्वारा विकास साक्षरता समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एस.पोयाम तथा वि.खं.शिक्षा अधिकारी के.के ठाकुर के मार्गदर्शन में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल पिथौरा में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की उपादेयता  पर गोष्ठी व साक्षरता पर आधारित नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए प्राचार्य आशा राम बरिहा ने समाजजनों से साक्षरता की सफलता के लिए सहयोग की अपील की। वहीं एबीईओ द्वारिका पटेल ने कहा कि ज्ञान की व्यापिकरण के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों के साक्षरता आधारित जिज्ञासा को शांत करते हुए विभाग के इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

परियोजना अधिकारी एफ. ए. नंद ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के मुख्य बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवता ने साक्षरता सप्ताह के सात दिनों की गतिविधियों के संचालन पर फोकस करते हुए गोष्ठी में उपस्थित होने के लिए सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी में वरिष्ठ व्याख्याता अमृत पटेल, अमर सिंह पटेल, दिलिप कुमार साहू, शंकर गोयल , विजयलक्ष्मी होता, गुणमणी साहू,रोश एडविन तिर्की भी.  एक्का प्रकाश साहू, विजय सिन्हा, गोपेश डड़सेना , रमा प्रजापति, विमला नायक, ज्योति पटेल निलिमा साहू नगर के गणमान्य नागरिक व छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट