महासमुन्द

भाजपा नेता श्याम तांडी सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस में
02-Sep-2023 3:01 PM
भाजपा नेता श्याम तांडी सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस में

 सरला कोसरिया को टिकट मिलने से नाराज थे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 सितंबर।
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सरला कोसरिया को टिकट मिलने से नाराज जिला पंचायत सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम तांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों-कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर कल वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष परम्परागत रूप से कांग्रेस प्रवेश कर लिया। 
मालूम हो कि श्याम तांडी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से की थी और सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के एक लोकप्रिय जननेता के रूप में उन्हें देखा जाता था। अभी इस बात की चर्चा है कि श्याम के इस्तीफे पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी और इस्तीफा वापस लेने के लिए भी श्याम तांडी से किसी नेता ने पहल नहीं की। 


अन्य पोस्ट