महासमुन्द
भोरिंग में दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
27-Aug-2023 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27 अगस्त। महासमुंद विधानसभा के मतदान केंद्र भोरिंग में गत दिनों दिव्यांग मतदाता, वृद्धजन मतदाता एवं उभयलिंगी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया। जिसमें बहुतायत दिव्यांग, उभयलिंगी एवं वृद्धजन सम्मिलित हुए। जिन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई साथ ही शत.प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया गया। 18 वर्ष के दिव्यांग युवाओं को नवीन मतदाता हेतु फार्म के संबंध में जानकारी दी गई। आगामी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में दिव्यांग नोडल अधिकारी उपसंचालक संगीता सिंह के मार्गदर्शन समाज कल्याण के स्वीप अधिकारी वृंदावन पटेल एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी.कर्मचारीए स्थानीय बीएलओ एवं पंचायत सचिवों के समन्वय से आहुत हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे