महासमुन्द

संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई
24-Aug-2023 3:28 PM
संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

महासमुंद, 24अगस्त। संसदीय से सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने  बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने श्री बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की। बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में क्षेत्र के कांग्रेसजन सीएम निवास पहुंचे। जहां संसदीय सचिव चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के साथ जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष खिलवान साहू, ढेलू निषाद, सेवनलाल चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, चमनलाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर,संतोष चंद्राकर,मानिक साहू, गजेंद्र साहू, राजेश चंद्राकर, नवदीप चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।


अन्य पोस्ट