महासमुन्द

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना
23-Aug-2023 5:55 PM
 चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 23 अगस्त। आज सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए  सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने थानेश्वर महादेव एवं ठाकुर देवता में पूजा-अर्चना कर सफलता की कामना की है।
बुधवार की प्रात: से ही सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लेंडिंग के प्रति उत्सुक थे। आज उन्होंने बकायदा कांवर में जल उठा कर विद्यालय से थाना परिसर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर वहां जल अर्पित कर चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हेतु प्रार्थना के साथ पूजन भी किया। 

थानेश्वर महादेव में जल अर्पण कर प्रार्थना के बाद विद्यालय के बच्चों का जुलूस नगर देवता माने जाने वाले ठाकुर देवता के मंदिर जाकर वहां भी पूजन करते हुए चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूजन एवं प्रार्थना की।

कार्यक्रम में विद्यालय समिति के रमाशंकर तिवारी, लखन निषाद, सुरेंद्र पांडे, राजेश मिश्रा एवम सुरेश सिंह ठाकुर सहित आचार्य ज्योति जोशी, गायत्री राजपूत, सावित्री प्रजापति, संजू बरिहा, टेकलाल जगत, सीताराम पटेल, लोक सिंह नाग, युगीता निषाद, शहीत सभी आचार्य दीदी एवम भैया बहन शामिल थे।

रास्ते भर हुआ स्वागत
सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के कावड़ लेकर स्कूल से मंदिर जाने के रास्ते पर नगर के सत्यनारायण, अशोक कुमार अग्रवाल, राहुल तिवारी, पं. कृष्ण कुमार शर्मा, अनूप अग्रवाल एवं गोपाल शर्मा द्वारा स्वागत किया।

 


अन्य पोस्ट