महासमुन्द
बिजेमाल में 3 हाथी विचरण कर रहे, अलर्ट
23-Aug-2023 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 अगस्त। महासमुंद जिले के सांकरा परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 258 बिजेमाल में 3 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनसे फसल, मकान, जनहानि की सूचना नहीं है। गांवों में कोटवार द्वारा मुनादी करवा दी गई है। ग्राम बड़ेटेमरी, विजयमाल, बिजराभांठा, सांकरा, सरिफ ाबाद में गज दल प्रमुख राजकुमार साहू, दल सहायक सोहन लाल यादव, दल सहायक सुदामा पालेश्वर, सहायक आनन्दराम जोशी, सुरक्षा श्रमिक बम्हनी सर्किल, स्टाफ सुरक्षा श्रमिक, हाथी मित्र, वाहन चालक, वन्यप्राणी जंगली हाथी विचरण की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं। आसपास के गांवों में कोटवार द्वारा मुनादी करवा दी गई है। ग्रामवासियों से अपील की जा रही है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें,हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें। अकेले घर से बाहर न निकलें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे