महासमुन्द

मांगों को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन
23-Aug-2023 3:41 PM
मांगों को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अगस्त।
छात्र नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की प्राचार्य को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

छात्र-नेताओं ने बताया कि कॉलेज में खाली सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कई विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया। इसके बाद भी कॉलेज में कई विषयों की सीटें खाली हैं, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अब तक उन खाली सीटों को भरने का निर्देश नहीं दिया गया है।

छात्र नेताओं ने कहा कि जल्द खाली सीटों में ऑफलाइन एडमिशन लेने की अनुमति कॉलेज दें और छात्रों की समस्याओं का समाधान करें। साथ ही विषय एक और दो विषय में सप्लीमेंट्री आए छात्रों को जल्द अस्थाई प्रवेश लेने की अनुमति दें। 

इस दौरान छात्र नेता कुम्भज चंद्राकर,गुलाब ठाकुर, युवराज ठाकुर, कमल राज पोर्ते, गुलशन साहू, संजय साहू, धनेंद्र साव उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट