महासमुन्द
भवन की सौगात देने पर जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ी स्वर्णकार महिला मंडल महासमुंद की महिलाओं ने शुक्रवार को विधायक एवं संसदीय सचिव से मुलाकात की और महिला मंडल के क्रियाकलापों की जानकारी दी।
इस दौरान मंडल की महिलाओं ने विधायक द्वारा घोषणा किए गए समाज के भवन के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा ठेकेदार तय कर दिया गया है और जल्द ही भूमिपूजन किया जाना है।
महिलाओं ने विधायक को भूमिपूजन में आने का न्यौता देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से संचालित पंजीकृत महिला समिति द्वारा समय समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों मंष भवन की उपयोगिता सार्थक सिध्द होगी। मंडल की महिलाओं ने समय-समय पर संसदीय सचिव द्वारा दिए गए सहयोग के लिए छग स्वर्णकार महिला मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताते हुए सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर से भी भेंट की। संगठन की महिलाओं की ओर से प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सरला सोनी, उपाध्यक्ष जयश्री सोनी,सचिव पूर्णिमा सोनी, कोषाध्यक्ष राखी सोनी एवं कार्यकारिणी सदस्य रेणु सोनी मौजूद थे।