महासमुन्द

सीएम कल महासमुुंद में, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज ने तैयारियों का लिया जायजा
19-Aug-2023 2:48 PM
 सीएम कल महासमुुंद में, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज ने तैयारियों का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अगस्त।
रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय हाई स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं की हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपए के शिलान्यास एवं भूमिपूजन के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

शुक्रवार शाम को जिले के प्रभारी मंत्री एवं गृह, लोक निर्माण, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं जिले के आला अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री श्री साहू ने आयोजन संबंधित तैयारी का घूम-घूम कर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की सुरक्षा, बेरिकेटिंग, स्टॉल, वीआईपी, हितग्राही, आम नागरिक, प्रवेश और निर्गम द्वार, बैठक व्यवस्था और मंच में अतिथियों के बैठक व्यवस्था की जानकारी ली।

और अधिकारियों को इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। 
मंत्री श्री साहू ने कार्यक्रम में लोगों के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग और उचित बैठक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल लगाने कहा। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां आज 19 अगस्त की शाम तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कलेक्टर प्रभात मलिक व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने तैयारी के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। 

इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, महिला आयोग की सदस्य  अनिता रावटे,कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक,अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट