महासमुन्द

‘आओ बने जागरुक मतदाता’ पर फैशन शो
19-Aug-2023 2:45 PM
‘आओ बने जागरुक  मतदाता’ पर फैशन शो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 अगस्त। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में  शुक्रवार को आओ बने जागरुक मतदाता विषय पर फैशन शो हुआ।

छात्रों ने वोटर्स को राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान करने की अपील की। उन्होंने फैशन शो को सराहनीय व प्रेरणास्पद बताया। नोडल अधिकारी सतीश स्वरुप पटेल ने भी फैशन शो की सराहना की। इस दौरान संस्था प्रमुख पीके ग्वाल, व्याख्याता रेखा पुरोहित, ज्योति सलूजा, मीना एस प्रकाश, रश्मि राजा, हिमाद्री प्रधान, महेश नायक, प्रदीप नारायण सेठ, यशवंत कुमार चौधरी, लता साहू आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट