महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त। तारिणी मंच के तत्वावधान में गत दिनों बड़े ही उत्साह के साथ हरियाली दिवस मनाया गया। मंच के तमाम पदाधिकारियों और सदस्य महिलाएं हरे रंग के परिधान में सज धजकर गुरु गोविंद सिंह उद्यान पहुंची। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर गीत संगीत कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेस क्लब महासमुंद की अध्यक्ष उत्तरा विदानी के हाथों सम्मान भेंट किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तरा विदानी ने कहा कि जीवन खुद ही सबसे बड़ा खेल है। इसे हंसकर जिसने खेला वहीं जीतता है।
तारिणी मंच की महिला सदस्य बिजली मोहंती, प्रीति मोहंती, मोहंती, भारती मोहंती, मीनू मोहंती, रानी मोहंती, तनु मोहंती, उमा सरकार, जय श्री साहू, रीता साहू, वनिता बेहरा, मधु बेहरा, गायत्री मोहंती, समीक्षा मोहंती, रजनी मोहंती, लीना मोहंती, लिजा मोहंती, लिपि मोहंती आदि ने रस्सी कूद, कंचे निकालने, फुगड़ी खेल में हिस्सा लिया। उपस्थित बच्चों ने भी काफी तादात में खेल में अपनी सहभागिता दर्ज की और पुरस्कार प्राप्त किया।
महासमुंद तारिणी महिला मंच की अध्यक्ष इंद्रा संजय महन्ती, उपाध्यक्ष तारा जितेंद्र महन्ती, पुष्पांजलि मनराज महन्ती, सहसचिव रंजीता अमित महन्ती, कोषाध्यक्ष स्मर्णीका राजेश महन्ती, वर्षा श्रीकांत महन्ती, मान्यता रिंकू पटनायक, मीडिया प्रभारी शारदा आकाश महन्ती व समीक्षा सामन्तराय ने इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को समाज हित, देश हित में काम करने की अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।