महासमुन्द

करंट से युवक की मौत
16-Aug-2023 8:55 PM
करंट से युवक की मौत

महासमुंद,16 अगस्त। विद्युत सुधार के दौरान करंट की चपेट में युवक की  मौत हो गई। यह घटना बसना थाना क्षेत्र के बोइरडीह गांव की है। जानकारी अनुसार युवक बिजली सुधार कार्य के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका पैर विद्युत केबल में फंसे गया। मृतक का नाम उत्तम भोई बोइरडीह गांव का निवासी है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को खंभे से निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


अन्य पोस्ट