महासमुन्द

युवा मोर्चा ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान
13-Aug-2023 4:52 PM
युवा मोर्चा ने किया शहीदों  के परिजनों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 13 अगस्त।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पिथौरा ग्रामीण मंडल के ग्राम बुंदेली में अभियान के जिला प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, अभियान ब्लाक प्रभारी युवा मोर्चा जिला महामंत्री ब्रह्मानंद पटेल युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जिंदल नरेश सिन्हा अभय शर्मा ने ग्राम बुंदेली में अमर शहीद कमलेश्वर सोनवानी  के परिजनों का शाल श्री फल भेट कर सम्मान किया व शहिद के घर की मिट्टी लेकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के जिला प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोउत्सव के 75 वे वर्ष के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वाहन पर भाजपा  युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार प्रदेश भर में यह आयोजन कर रहा है जिसके अंतर्गत महासमुंद जिले में भी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर व जिले की पूरी कार्यकारिणी इस आयोजन को संपन्न कराने में लगी हुई है। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से अभय शर्मा नरेश सिंहा कांतू निषाद द्वारिका डहरिया अग्नू प्रभाकर रामधन सोनवानी मनीराम सोनवानी गोपाल बंजारे आनंद डहरिया राजू सोनवानी मंगलू जांगड़े मोहन महिलांग उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट