महासमुन्द
महासमुंद, 13 अगस्त। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में शासन के आदेशानुसार प्रत्येक शनिवार को बैग लैस डे का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में कल विद्यार्थियों के साईंस एवं इको क्लब ने नो प्लास्टिक कैंपेन मनाया। इस हेतु छात्रों ने पोस्टर बैनर स्लोगन बनाया एवं भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नो प्लास्टिक मार्च किया, नो टू प्लास्टिक के नारे लगाये। छात्रों ने घर में पड़ी खराब वस्तुओं से उपयोगी आकर्षक वस्तु बनाकर प्रदर्शनी लगाई।
इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से पीहू जलक्षत्री प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर प्रवीण चन्द्राकर तथा तृतीय स्थान पर वार्या चन्द्राकर रहे। इसी प्रकार मिडिल विभाग से प्रथम स्थान पर प्रियांसी साहू, द्वितीय स्थान पर अक्षदा चन्द्राकर तृतीय स्थान पर सौम्य शर्मा रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रभारी कृति थवाईत, प्राथमिक विभाग के प्रभारी रूपा पांडेय, जी.आर. टांडेकर, कल्चरल इंचार्ज नेहा दुबे, रंजीत सिंह रूपराह, डी. बसंत साव, कल्याणी सोनकर, हीरालाल जोशी, दिव्येश इलोय वाणी, हेमलाल चक्रधारी, मधु साहू, योगिता ठाकुर, मनीषा कन्नौजे ने बधाई दी है।