महासमुन्द

रक्षाबंधन पर डाक विभाग का खास तोहफे की व्यवस्था
13-Aug-2023 2:39 PM
रक्षाबंधन पर डाक विभाग का खास तोहफे की व्यवस्था

महासमुंद, 13 अगस्त। महासमुंद डाक विभाग ने हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खास तोहफे की व्यवस्था की है। बहनें अब वॉटर प्रूफ लिफाफे में अपने भाइयों को राखी भेज सकेंगी। जिससे बारिश में राखियां खराब नहीं होगी। डाकघरों में ये लिफाफा बिकना शुरू हो गया है।  राखी की तस्वीर के साथ हैप्पी रक्षाबंधन लिखा हुआ है। लिफाफे पर जी.20 का लोगों भी लगा हुआ है। डाकघर में राखियां भिजवाने के लिए 3 हजार वॉटर प्रूफ लिफ ाफे मंगवाए गए हैं। यह लिफ ाफ ा डाकघर में केवल 10 रुपए में उपलब्ध है। रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। बहनों ने अभी से डाकघर और कुरियर के जरिए भाई को राखी भेजनी शुरू कर दी है। रक्षाबंधन पर डाकघरों में स्पेशल काउंटर बनाया जाएगा, ताकि समय से सभी की राखियां पहुंच सके। वहीं कुरियर नहीं कराने वालों के लिए पीला बॉक्स भी पोस्ट ऑफिस के गेट पर लगाया गया है।


अन्य पोस्ट