महासमुन्द
पेंशन राशि में वृद्धि का नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने किया स्वागत
12-Aug-2023 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने राज्य शासन द्वारा निराश्रितों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन की राशि को 350 सौ रुपए से बढ़ाकर 500 सौ रुपए किए जाने के लिए विभाग द्वारा जारी आदेश का स्वागत किया है और वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि 15 साल से राज्य में भाजपा की डॉ.रमन सिंह की सरकार रही पर पेंशन राशि में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की। पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न अपने पहले ही कार्यकाल में न सिर्फ घोषणा की बल्कि वृद्धि कर राज्य की पेंशन हितग्राहियों से किए हुए वादे को भी पूरा कर अपना वादा निभाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे