महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अगस्त। मुख्य कार्यपालन अधिकार जिला पंचायत एस आलोक की अध्यक्षता में 11 अगस्त को जिला पंचायत सभा कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला 5 संकल्प कार्यक्रम एवं सामाजिक व्यवहार परिवर्तन पर 42 स्वयं सेवक के साथ संपन्न हुई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक ने कहा कि काम करने वाले सेवकों की जमीनी स्तर पर क्या भूमिका होनी चाहिए इस पर जोर दिया जाये। उनके अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही साथ उन्होंने 5 संकल्प कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। इसी परिपेक्ष्य में अपर कलेक्टर निर्भय साहू ने भी मतदान हेतु सभी को जनसमुदाय में जागरूकता लाने हेतु प्रेरित किया ।
पांच संकल्प के 5 विषय स्वस्थ किशोरावस्था का संकल्प, अनीमिया मुक्ति का संकल्प, स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प, प्रसवपूर्व जांच एवं संस्थागत प्रसव का संकल्प एवं संपूर्ण पोषण विविधता का संकल्प पर पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेवकों को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा मतदान हेतु नए नाम जुड़वाने संशोधन आदि पर चर्चा की। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ के जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी द्वारा किया गया।
एवं उनके द्वारा 5 संकल्प पर जागरूकता सभी विषयों पर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन की समझ एवं सोशल मीडिया का महत्व जन जागरूकता में कितना लाभदायक है इस पर विस्तृत चर्चा कीगई। सभी सेवकों से उनका राय जानने के बाद आगामी दिवसों में उनके द्वारा जन समुदाय में जागरूकता हेतु जमी नी स्तर पर कार्य करने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कुबेर यदु निदान संस्था महासमुंद का भी योगदान रहा।