महासमुन्द

पंचशील क्लब में चलेगा बादशाह का जादू, 16 सालों से जादूगरी का खेल दिखा रहे
11-Aug-2023 1:52 PM
पंचशील क्लब में चलेगा बादशाह का जादू, 16 सालों से जादूगरी का खेल दिखा रहे

कहा-सरकस की तरह जादू का खेल विलुप्त होने की कगार पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 अगस्त। देश में अब हर चीज डिजिटल होती जा रही है पर जादू का खेल ऐसा है कि उसमें वर्षों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है और यही कारण है कि सरकस की तरह जादू का खेल विलुप्त होने की कगार पर है। हमनें अपनी शो में नए तरीके का जादू दिखाने का प्रयास किया है। उक्त बातें जादूगर बादशाह ने चर्चा के दौरान पत्रकारों से कही। आज 11 अगस्त से 3 सितंबर तक स्थानीय पंचशील क्लब में जादूगर बादशाह का शो है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 16 सालों से जादूगरी का खेल दिखा रहे हैं।

जादूगर अब तक वे देश विदेश में 30 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। जिसमें छह अंतर्राष्ट्रीय शो भी शामिल है। जहां नए दौर का जादू दिखाया गया और लोगों ने उसे सराहा भी जादूगर बादशाह ने बताया कि समय के साथ-साथ जादू का खेल भी बदल रहा है। महासमुंदवासियों के लिए हम जो शो लेकर आए हैं उसमें 17 से 20 देशों के आधुनिक मैजिक दिखाया जाएगा। जिसमें किसी व्यक्ति का दिमाग पडऩे से लेकर पानी के अंदर से इंसान को गायब करने, नजरों के सामने इंसान के कई टुकड़े करना और भी कई हरैतअंगेज जादू शामिल रहेंगे। शो के दौरान बच्चों को अलग से जादू सिखाया जाएगा

उन्होंने कहा कि आजकल जादू का जो दुरूपयोग हो रहा है। उसके बारे में भी बताया जाएगा। मैनेजर नवीन राय ने बताया कि जादू का शो पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित होगा। शो में जादू के अलावा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, यातायात नियमों और नशा मुक्ति का भी संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाले शो में हॉल में 300 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। जिसका टिकट एक सौ से 300 रुपए तक है। स्कूली बच्चों के लिए अलग से शो आयोजित किया जाएगा। जिनके लिए 50 रुपए टिकट निर्धारित है। शो की टिकट ऑनलाइन और काउंटर से प्राप्त की जा सकती है।


अन्य पोस्ट