महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा इसी प्रकार क्रमश: अघरिया छात्रावास सरायपाली में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीष सरायपाली शोभना कोष्टा, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पिथौरा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार टेम्बुलकर, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बीटी आई रोड महासमुंद में न्यायिक मजिस्ट्रेट अदिति ठाकुर शराफ एवं राहुल शराफ, बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत बिटांगीपाली में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गिरिवर सिंह राजपूत तथा ग्राम पंचायत बागबाहरा कला में न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश टोप्पो ने शिविर आयोजित कर कानून के विभिन्न विषयों से संबंधित विधिक जानकारी दी। इसके अलावा आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ पैरालीगल वॉलेटिंयरों द्वारा भी ग्राम पंचायतों तथा छात्रावासों में जाकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।