महासमुन्द

20 को सीएम का महासमुंद प्रवास संभव
10-Aug-2023 7:05 PM
20 को सीएम का महासमुंद प्रवास संभव

संसदीय सचिव ने अफसरों के साथ किया स्थल निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10अगस्त। आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित महासमुंद आगमन के मद्देनजर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कार्यक्रम स्थल के साथ ही पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महासमुंद प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान क्षेत्र को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित महासमुंद आगमन के मद्देनजर आज बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कलेक्टर प्रभात मलिक व एसपी धर्मेंद्र सिंह के साथ स्थल निरीक्षण किया। शहर के आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां डोम निर्माण के साथ ही मुख्य मंच निर्माण सहित अन्य तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया गया। इसके अलावा शहर के चिन्हित जगहों पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  राशि महिलांग, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे सहित डीएफओ पंकज राजपूत, एएसपी आकाश राव, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट