महासमुन्द
सरायपाली में लर्निंग लायसेंस शिविर 12 को
09-Aug-2023 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9अगस्त। कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा समय.सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सरायपाली में 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिला परिवहन अधिकारी ने परिवहन निरीक्षक महासमुंद शेषनारायण ध्रुव को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर टीम का गठन किया है। इनमें सहायक वर्ग 2 संजय साहू, रामभरोसा निर्मलकर, ऑपरेटर ओमप्रकाश साहू एवं मेघुराम महोबिया शामिल है।
शिविर के पश्चात हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस प्रदान किया जाएगा। टीम द्वारा शिविर आयोजन की सम्पूर्ण कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिविर के दौरान सारथी 4 प्रोग्राम में आने वाले समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे