महासमुन्द
- द्य शहर के मार्गों को मिल रही नई पहचान-राशि
- द्य दो मार्ग का किया गया नामकरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त। शहर के दो प्रमुख मार्गों का नामकरण कल किया गया। इनमें लोहिया चौक से पिटियाझर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यति यतनलाल के नाम पर रखा गया है। वहीं गुरुद्वारा के पिछले हिस्से से वेडनर स्कूल तक के मार्ग का नाम स्व. निरंजन सिंह चावला के नाम पर रखा गया है। इन दोनों मार्गों के नामकरण कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षदों की मौजूदगी में किया।
शनिवार को दो मुख्य मार्ग का नामकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की है। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद प्रीति बादल मक्कड़ और पार्षद महेंद्र जैन भी उपस्थित थे।
विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग विधिवत पूजा अर्चना कर दोनों मार्गों का नामकरण किया गया। लोहिया चौक, आश्रम रोड होते हुए पिटियाझर तक मार्ग का नाम यति यतियतन लाल, गुरूद्वारा के पीछे से गुरुनानक चौक से वेडनर स्कूल तक सडक़ का नाम स्व.निरंजन सिंग चावला के सम्मान में रखा गया है।
मार्ग उद्घाटन अवसर पर संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर ने कहा किए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यति यतनलाल जी एक महान विद्वान और दयालु महापुरुष थे। उन्होंने सामाजिक हित के लिए बहुत से कार्य किए हैं। ढाई वर्ष की अल्पायु में अपने गुरु के साथ रायपुर आए थे। इतन अल्पायु में ही आप गणित और भाषा में प्रवीण हो गए। संस्कृत साहित्य और इतिहास उनका प्रिय विषय था। उन्नीस वर्ष की आयु में दीक्षा ग्रहण की और 1919 में राजनीति से जुड़ गए। शुरू से ही रचनात्मक कार्यों के माध्यम से आप जन.जागरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे और दलित उत्थान व उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से गांव.गांव में घूमकर हीन भावना दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। कुरीतियों और बुराईयों से जूझते हुए हर पल आपको विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन साहस और संकल्प के साथ जुटे रहे।