महासमुन्द

करंट से दादा-पोते की मौत
03-Aug-2023 4:52 PM
करंट से दादा-पोते की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त।
बुधवार दोपहर महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत खुर्सीपार में बिजली करंट से चिपककर दादा और पोते की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 1 से 2 के बीच यहां चौकीदारी कर रहे गिरधारी पांडे (70 वर्ष) के घर के मुख्य दरवाजे में अचानक करंट आने से चिपक गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसी वक्त अचानक वहां उनका 15 वर्षीय पोता डिगेश आ पहुंचा और उसने अपने दादा को जमीन पर गिरा देख दरवाजे की ओर दौड़ लगाई। 

इसी दरमियान पोते ने भी दरवाजा छू लिया और वह भी चिपक गया। आनन-फानन में पोते डिगेश को करंट से अलग किया गया। तब तक दादा की मौत हो चुकी थी, जबकि पोते डिगेश अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। 

जानकारी अनुसार ग्राम खुर्सीपार में स्थित गिरधारी पांडे जिस मकान में रहते हैं, वह प्लॉट तालाब किनारे स्थित है। उस प्लॉट का मालिक रायपुर में रहता है। उस मकान में गेट के ठीक सामने बिजली का खंभा है। उसी खंभे से करंट आने की आशंका है। बहरहाल मामले की जांच जारी है।
 


अन्य पोस्ट