महासमुन्द

10 लाख से पिटियाझर में बनेंगी सडक़ें
02-Aug-2023 3:48 PM
10 लाख से पिटियाझर  में बनेंगी सडक़ें

 पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2 अगस्त। पिटियाझर वार्ड नंबर 12 में विभिन्न गली मौहल्ले में 10 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षद की मौजूदगी में भूमिपूजन किया।

शहर में सडक़, नाली जैसे मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए कल सोमवार को पिटियाझर वार्ड नंबर 12 के विभिन्न गलियों में 10 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने वार्ड पार्षद डमरूधर मांझी की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि शहर में पक्की सडक़ों का जाला बिछ रहा है और लोगों को आवागमन की सुविधाएं मिल रही हैं। भूपेश बघेल सरकार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विकास हुआ है। सरकार ने सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की समुचित व्यवस्था की है।

इस अवसर पर देवदास, अंटा बाबू, रेखा बाई, संगीता बाई, प्रकाश ठाकुर, रामानन्द चंद्राकर, चंद्रिका मांझी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट