महासमुन्द

समाज का विकास और उत्थान उसकी एकता पर निर्भर-चक्रधारी
30-Jul-2023 3:52 PM
समाज का विकास और उत्थान उसकी एकता पर निर्भर-चक्रधारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 30 जुलाई।
सर्व कुम्हार समाज छग जिला इकाई की बैठक आहुत की गई, जिसमें बसना, पिथौरा, सरायपाली, बागबाहरा एवं महासमुंद के कुम्हारजन जुटे। 
इस बैठक में सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक गतिविधियों व समाज को मजबूत बनान के  संबंध में चर्चा हुई। बैठक में जिपं. प्रतिनिधि सोमनाथ पांडे, सर्व कुम्हार समाज प्रदेश अध्यक्ष कुमार चक्रधारी, जिलाध्यक्ष भूषण चक्रधारी,कुम्हार कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र पांड़े, जिला कोषाध्यक्ष अनिल चक्रधारी, पिथौरा सर्कल अध्यक्ष दाऊराम राणा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष खेमिन पांडे, जिला सचिव दीपिका चक्रधारी उपस्थित थे। 

बैठक में सशक्त समाज के निर्माण हेतु महिलाओं, युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए सामाजिक एकीकरण के लिए एक साथ मिलकर काम करने जोर दिया गया। इस दौरान सोमनाथ पांड़े ने कहा कि कुम्हार समाज भगवान विष्णु के वंशज हैं। हमारे समाज को विष्णु का चक्र मिला है। इसी चक्र के प्रताप से कुम्हार समाज मिट्टी को जैसा बनाना चाहे वैसा स्वरूप बना सकते हैं। समाज ने अपनी कलाकृति के बल पर दुनिया को आगे बढ़ाया है। आवश्यकता है कि संगठित और जागरूक होकर आगे बढं़े और समाज विकास में योगदान दें। 

प्रदेश अध्यक्ष कुमार चक्रधारी ने कहा कि किसी भी समाज का विकास और उत्थान उसकी एकता पर ही निर्भर है। आज उसी एकता की जरूरत है। युवा वर्ग को उच्च शिक्षा के लिये प्रेरित करना होगा। संचालन भूषण चक्रधारी ने किया। इस दौरान राजेश चक्रधारी, कौसलर ब्यासनारायण चक्रधारी, महेंद्र पांड़े, कालिका प्रसाद प्रजापति, विरेन्द्र प्रजापति, रामनाथ चक्रधारी, सुखराम चक्रधारी, जगन पांड़े, पदुम राणा, त्रिलोचन चक्रधारी, सुखराम चक्रधारी, थानसिंह चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट