महासमुन्द
महासमुंद, 30 जुलाई। सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर दूसरे स्कूलों में अध्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री को ड्रीम इंडिया स्कूल महासमुंद का संचालन बंद होने के कारण आरटीई में अध्ययनरत बच्चों की अध्यापन की व्यवस्था अन्य विद्यालय में करने पत्र लिखा था।
जिस पर स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनोवेटिव इंटेलेक्यूटल सोसायटी के द्वारा आवेदित स्कूलों को इस शर्त के साथ मान्यता प्रदान करें कि वे पूर्व में संचालित स्कूल आरटीई विद्यार्थियों को संबंधित कक्षाओं में प्रवेश प्रदान करें। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि पोर्टल में पूर्व में संचालित विद्यालय ड्रीम इंडिया स्कूल पंजीकृत है और आरटीई के विद्यार्थी उसी डाइस कोड में प्रदर्शित है। लिहाजा समग्र शिक्षा से समन्वय स्थापित कर वर्तमान डाइस कोड ही नवीन विद्यालय को आबंटित कराया जाएगा।