महासमुन्द

बड़ेटेमरी के पूर्व प्रभारी पर किसानोंं से धान खरीदी के नाम पर फ र्जी तरीके से ऋ ण आहरण का आरोप
30-Jul-2023 2:24 PM
बड़ेटेमरी के पूर्व प्रभारी पर किसानोंं से धान खरीदी के नाम पर फ र्जी तरीके से ऋ ण आहरण का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई।
जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा बसना के अधीन सहकारी समिति मर्यादित बड़ेटेमरी के पूर्व प्रभारी समिति प्रबंधक व खरीदी प्रभारी देवार्चन राणा पर किसानोंं से धान खरीदी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण आहरण,धान खरीदी खरीफ सीजन 2021-22, 2022-23 में बारदाना खरीदी में लगभग 5 लाख 24 हजार रुपएस कृषकों की जानकारी के बिना फर्जी तरीके से ऋण आहरण का आरोप है। 

आरोप है कि उन्होंने किसान रायसिंग बड़ेटेमरी, रामनाथ पिता इन्द्रजीत पर्रापाट, सालिकराम पिता प्रेम बड़ेटेमरी, मनबोध पिता मोहितराम बड़े टेमरी के से नाम देवार्चन के समिति प्रभार में रहते हुए संस्था द्वारा संचालित खातों से फर्जी तरीके से 18 अक्टूबर 2022 को कार्रवाई पंजी में बैठक समाप्ति के पश्चात् 6 लाख 9 हजार 110 रुपए फर्जी तरीके से प्रस्ताव पारित कर राशि आहरण किया है।

इसके अलावा यह भी आरोप है कि समिति के मूल दस्तावेज, दैनिक बही खाता एवं स्वयं की अन्य सामाग्री को कृषक डिग्रीलाल पिता अंनतराम से रात को चोरी करवाया गया जिसे सुबह 9 बजे रंगे हाथ पकड़ा गया। इस बात को स्वयं देवार्चन राणा ने स्वीकार किया है। मामले का पंचनामा बनाकर इसकी शिकायत थाने में की गयी थी। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

किसानों का आरोप है कि बहुत से कागजात में कार्रवाई पंजी प्राधिकृत एवं सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं हैं। धान खरीदी खरीफ  सीजन वर्ष 2021-22 में 3लाख 62 हजार 026 रुपए एवं धान खरीदी खरीफ  सीजन वर्ष 2022-23 में 65 हजार 763 रुपए, धान खरीदी खरीफ  सीजन वर्ष 2021-22 में 3000 नग जूट बारदाना 32 रुपए की दर से 96 हजार रुपए का बारदाना खरीदी किया गया है। इस तरह कुल 52 लाख 3 हजार 790 रुपए समिति को हानि पहुंचाई गयी है।

आरोप है कि खरीदी प्रभारी देवार्चन राणा ने धान खरीदी खरीफ  वर्ष 2022-23 समिति के कर्मचारियों एवं प्राधिकृत अध्यक्ष के समक्ष प्रति क्विंटल 11 रुपए के हिसाब से हमाली कार्य करना बताकर प्रति क्विंटल 11 रुपए की दर से राशि का आहरण भी किया। किन्तु बाद में हमालों द्वारा समिति के कर्मचारियों के समक्ष प्रति क्विंटल 10 रुपए हमाली का सौदा करना बताया गया। 


अन्य पोस्ट