महासमुन्द
पालिकाध्यक्ष ने लोगों को बांटे पौधे
29-Jul-2023 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कल नागरिकों को पौधा वितरण किया।
साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। कल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित कांग्रेसियों ने नेहरू चौक में नागरिकों को पौधा वितरण किया।
इस दौरान नपाध्यक्ष ने एक पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आरिश अनवर सहित समर्थक मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे